Add To collaction

स्वस्थ भारत

                      "स्वस्थ भारत"


भारत एक विशाल देश हैं, और भारत का विश्व की जनसंख्या की दृष्टि से द्वितीय स्थान हैं। भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने 'स्वच्छ भारत समृद्ध भारत' अभियान चलाया हैं, हम इस अभियान में जागरूकता फैलाकर स्वयं को और देश को स्वच्छ बना सकते हैं।हम सभी मिलकर भारत को स्वस्थ बना सकते हैं, परंतु उसके लिए चाहिए कि हम सभी प्रातः उठकर नियमित रूप से प्राणायाम, योग आदि करें। तथा पेड़ पौधों को अधिक से अधिक लगाएं और पेड़ों को काटने से बचाए। हमारे वातावरण में बहुत प्रदूषण हैं, इसे पेड़ों की संख्या बढ़ाकर ही कम किया जा सकता हैं। इसके अतिरिक्त हमें पॉलीथिन का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि पॉलीथिन का मनुष्य के शरीर के लिए भी और धरती के लिए भी बहुत नुकसान हैं। धरती में जिस स्थान पर पॉलिथीन दब (गढ़) जाए, उस स्थान की मिट्टी बंजर हो जाती है, और वह स्थान फसल करने योग्य नहीं होता हैं। हम आज के इस आधुनिक युग में फसल को बीमारियों से बचाने के लिए उस पर कई रासायनिक दवाइयों का छिड़काव करते हैं, इसका भी दुष्परिणाम कहीं ना कहीं मनुष्य के शरीर पर होता हैं। आप सभी ने earth worrior पंकज कुमार का नाम तो अवश्य ही सुना होंगा, आपको बता दें कि पेशे से इंजीनियर पंकज कुमार नोएडा की सड़कों में लोगों को वृक्ष लगाने के प्रति प्रेरित करते हैं, अभी तक वे लाखों लोगों को पेड़ लगाने के लिए जागरूक कर चुके हैं। उनका केवल एक ही नारा हैं "धरती को बचाना हैं तो पेड़ लगाना हैं" पेशे से इंजीनियर पंकज रात में नौकरी करते हैं और दिन में पेड़ लगाने के प्रति लोगों को जागरूक करते हैं। हम सभी को भी उनसे सीख लेना चाहिए, कि अगर हमने पर्यावरण संरक्षण के प्रति ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में हमारे बच्चों को कहीं ना कहीं इसके दुष्परिणाम अवश्य ही भुगतना पड़ेगा। हम सभी को भी चाहिए कि हम सभी लोगों को योग करने की प्रति, प्राणायाम करने के प्रति, पेड़ लगाने के प्रति, पेड़ों को कटने से बचाने के लिए, पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित करना चाहिए, इससे हम स्वयं को स्वस्थ और अपने परिवार को स्वस्थ और संपूर्ण भारत देश को स्वस्थ बना सकते हैं। हम सभी को मिलकर गांव गांव में स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत के लिए जागरूकता फैलाना चाहिए, इससे हम भारत को स्वच्छ और भारत के लोगों को स्वस्थ कर सकते हैं।।

    शिवम रामटेक्कर
   बालाघाट, मध्यप्रदेश

   4
6 Comments

Shilpa modi

21-Aug-2021 03:31 PM

बहुत सुंदर लिखा

Reply

Shivam Ramtekkar

26-Aug-2021 01:46 PM

जी धन्यवाद 🙏🏻

Reply

बहुत अच्छा लिखा है आपने

Reply

Shivam Ramtekkar

17-Aug-2021 01:20 PM

जी धन्यवाद 🙏🏻

Reply

🤫

16-Aug-2021 08:40 AM

Nice....💐

Reply

Shivam Ramtekkar

17-Aug-2021 01:20 PM

Thank you ma'am 🙏🏻

Reply